यांगून, 17 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार की संसद के निचले सदन में गुरुवार को आंग सांग सू की को संसदीय मामलों के विकास के लिए संयुक्त समन्वय समिति का अध्यक्ष चुना गया है। सत्ताधारी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने यह जानकारी दी है।
म्यांमार के नए राष्ट्रपति के पद पर यू हटिन क्याव को चुना गया है। 69 वर्षीय क्याव शिक्षाविद हैं और लंबे समय से एनएलडी में रहे हैं। यू मियेंट सी और यू हेनरी वान थाओ को उपराष्ट्रपति के पद पर चुना गया है।
dharmpath.com dharmpath