नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। संसद के उच्च सदन में बजट सत्र के पहले हिस्से के आखिरी दिन विनियोग विधेयक और लेखानुदान विधेयक पारित हो गया। इस तरह से बजटीय प्रावधानों का पहला चरण पूरा हुआ।
राज्यसभा में बुधवार रात को अतिरिक्त सत्र आयोजित कर संबंधित विधेयकों को पारित किया गया। वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने इस बजट को गरीबों के उत्थान के लक्ष्य वाला बजट बताया है।
बजट पर जारी बहस में सिन्हा ने कहा कि सरकार ने मुद्रास्फीति का प्रबंधन काफी सही तरीके से किया है क्योंकि ज्यादातर कमोडिटी के दाम कम हुए हैं, केवल दालों के दाम कम नहीं हुए हैं।
लोक सभा में विनियोग विधेयक 2016-17 सोमवार को पारित हो गया था।
dharmpath.com dharmpath