ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुला बने चीफ ऑफ स्टाफ (लीड-1)

रूसेफ और लुला के बीच बुधवार सुबह तीन घंटे की बैठक के बाद स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों से यह जानकारी मिली। अभी इन दोनों ने इस नामांकन के संबंध में सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

रूसेफ के कार्यालय के हवाले से सूत्रों ने बताया कि ब्राजील के दैनिक समाचार पत्र ओ ग्लोबो ने कहा कि इस भूमिका के लिए लुला की दो प्राथमिकताएं होंगी। प्रथम रूसेफ को अगले 30 दिनों में आपातकाल आर्थिक पैकेज को लागू करना और मंदी से जूझ रही देश की अर्थव्यवस्था से निपटना।

यह कदम लुला पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच आया है। वह मनी लांड्रिंग और न्याय को बाधा पहुंचाने के आरोपी हैं।

पिछले सप्ताह साओ पाउलो के न्यायाधीश ने लुला के मामले को संघीय न्यायाधीश सर्गियो मोरो को सौंप दिया था।

लुला को चीफ ऑफ स्टाफ का पद ग्रहण करने से सर्वोच्च न्यायालय को छोड़कर सभी कानूनी मुकदमों से छुटकारा मिलेगा, जिसे लुला और रूसेफ की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के लिए लाभप्रद माना जा रहा है।

इस फैसले का विपक्षी पार्टियां पुरजोर विरोध कर रही हैं। डेमोक्रेट्स पार्टी की ओर से सीनेट के नेता रोनाल्डो केआदो ने कहा कि लुला छिपने की कोशिश कर रहे थे।

ब्राजील की डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी के सीनेट नेता रेनान काल्हेरस ने प्रेस को बताया कि लुला के कांग्रेस के साथ अच्छे संबंध हैं लेकिन यह अभी सुनिश्चित नहीं है कि इस कदम से ब्राजील के राजनीतिक संकट को सुलझाने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493