म्यांमार के पूर्व राष्ट्रपति थेन सेन संन्यासी बने

नेपीथा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के तहत आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के शासन संभाले अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि इस बीच पूर्व राष्ट्रपति थेन सेन बौद्ध संन्यासी बन गए।

सूचना मंत्रालय ने एक फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया है कि सेना के पूर्व जनरल थेन सेन ने सोमवार को विधिवत दीक्षा ली। वह म्यांमार पर पांच साल तक शासन कर चुके हैं।

इस फेसबुक पोस्ट के साथ सेन की तस्वीर भी है, जिसमें वह सिर मुड़ाए और भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। इस पोस्ट में कहा गया है कि थेन सेन अब पांच दिन मंडाले के पास पहाड़ी शहर पाइन ओ ल्विन के बाहर धम्म दिपाती बौद्ध मठ में बिताएंगे।

बौद्ध धर्मावलंबी बहुल इस देश में बौद्ध मठों में अस्थायी तौर पर योगदान देना आम है।

सेन का राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल इसी वर्ष 30 मार्च को खत्म हो गया और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हतिन क्याव ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला।

पिछले साल नवंबर में म्यांमार में हुए आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद एनएलडी सत्ता में आई है। हतिन को सू की का बेहद करीबी माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493