क्लार्क (66) ने 1999 से 2008 तक सेंटर-वामपंथी लेबर पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी थी। वह अप्रैल 2009 से संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए प्रथम महिला प्रशासक रही हैं।
के ने जारी बयान में कहा, “क्लार्क ने नौ वर्षो तक न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी। इसके साथ ही वह पिछले सात वर्षो से संयुक्त राष्ट्र में एक शीर्ष पद पर तैनात रही हैं। इस प्रकार हेलेन क्लार्क के पास इस पद के लिए पर्याप्त अनुभव और कौशल है।”
उन्होंने कहा, “आज विश्व के समक्ष बहुत बड़ी चुनौतियां हैं और संयुक्त राष्ट्र को एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो व्यावहारिक एवं प्रभावकारी हो।”
वह न्यूजीलैंड से हैं, दूरियों को कम करने में सक्षम हैं और सफल भी रही हैं। वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं।
उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मामलों में पर्याप्त अनुभव हैं। वह अन्य उम्मीदवारों की तुलना में अधिक सक्षम हैं।
के ने कहा कि वह एक अच्छी श्रोता और वक्ता हैं और मुझे पता है कि वह यदि इस पद के लिए चुनी जाती हैं तो वह काफी कुछ कर पाएंगी।
क्लार्क ने टिवटर पर एक वीडियो बयान में कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए नामित होने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इस पद के लिए लड़ रही हूं, क्योंकि मुझे विश्वास है कि मेरी शैली के नेतृत्व की जरूरत है और मैं भविष्य में संयुक्त राष्ट्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद करूंगी।”
गौरतलब है कि क्लार्क लगातार तीन बार न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री रही हैं।
dharmpath.com dharmpath