हिगुएन पर लग सकता है 3 मैच का प्रतिबंध

रोम, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब नपोली के अर्जेटीनियाई स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन पर तीन मैच का प्रतिबंध लग सकता है।

सेरी ए लीग में उडिनेसे के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान हिगुएन ने मैदान से बाहर भेजने के रेफरी के फैसले का लगातार विरोध किया। इस मुकाबले में टीम को प्रतिद्वंद्वी क्लब से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रेफरी मसीमिलिआनो इराती की रिपोर्ट की समीक्षा करने और हिगुएन की प्रतिक्रिया जानने के बाद खेल न्यायाधीश गियानपाउलो टोसेल अंतिम फैसला सुनाएंगे।

मुकाबले के दौरान हिगुएन ने रेफरी द्वारा पीला कार्ड दिखाए जाने के बाद उनके साथ विवाद किया और दोनों हाथों से धक्का भी दिया।

इस स्थिति पर हिगुएन को तीन मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो वह सेरी ए में वेरोना, इंटर मिलान और बोलोग्ना के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493