नेपीथा, 31 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार की नई सरकार ने 13 क्षेत्रों व राज्यों के लिए जातीय मामलों के लिए 29 क्षेत्रीय मंत्रियों की नियुक्ति की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, जातीय मामलों के क्षेत्रीय मंत्रियों में बमर, शान, लिसू, रवांग, मोन, पा-ओ, चिन, कायिन, रखाइन, लाहू, अखा, इंथा, काया या पदौंग जाति समूह के मंत्री शामिल हैं।
इन 13 क्षेत्रों या राज्यों में कचिन, कयाह, कायिन, सगाइंग, तनीन्थार्यी, बगो, मगवे, मांडले, मोन, रखाइन, यांगून, शान और इयेयावदी आते हैं।
dharmpath.com dharmpath