भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर गुरुवार सुबह धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा नीमच, मंदसौर, राजगढ़, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ आदि जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री, इंदौर में 19 डिग्री, ग्वालियर में 17.9 डिग्री और जबलपुर में 19 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, ग्वालियर में 36.4 डिग्री और जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath