म्यांमार बना रहा शांति वार्ता के लिए दस्तावेज का खाका

ने पाई ताव, 29 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार की सरकार देश के सशस्त्र जातीय समूहों के साथ राजनैतिक बातचीत के जरिए मसलों को हल करने की कवायद में लगी है। बातचीत के लिए दस्तावेज का खाका तैयार किया जा रहा है। इसमें 10 बिंदुओं को शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को शुरू हुई त्रिपक्षीय संघीय शांति वार्ता संयुक्त समिति की बैठक (यूपीडीजेसी) में दस्तावेज समिति ने विशेष वार्ता खाके के लिए 10 बिंदुओं पर चर्चा की। चार दिवसीय वार्ता म्यांमार शांति केंद्र में चल रही है।

इन 10 बिंदुओं में राजनैतिक वार्ता में शामिल पक्षों का प्रतिनिधित्व और भागीदारी, फैसला लेने की पद्धति, राजनैतिक संवाद का प्रबंधन, समझौते पर दस्तखत और इस पर अमल की प्रक्रिया जैसे बिंदु शामिल हैं।

दस्तावेज समिति की बैठक मंगलवार तक चलेगी।

यूपीडीजेसी में सरकार, सशस्त्र जातीय समूहों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

सरकार और आठ सशस्त्र जातीय समूहों के बीच संघर्षवरिाम के समझौते के तहत वार्ता के इस खाके को 14 दिसंबर तक तैयार कर लिया जाना है। शांति वार्ता का पहला चरण 14 जनवरी 2016 से शुरू हो सकता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493