म्यांमार : बार में आग लगने से 15 लोगों की मौत

नेपीथा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार के मागवे उपनगर में एक कराओके बार में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। म्यांमार अग्निशमन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग 50 लाख क्याट (3,671 डॉलर) के नुकसान होने का अनुमान है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493