यंगून, 8 जुलाई (आईएएनएस)। म्यांमार में आठ नवंबर को आम चुनाव कराया जाएगा। यह जानकारी यूनियन इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने बुधवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि शाम तक इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव संबंधी बैठकें जारी हैं।
आगामी चुनाव में संसद के अगले कार्यकाल के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा, जिसके तहत अगले पांच साल के लिए नई सरकार का गठन होगा।
आयोग ने चार स्तरीय मतदान प्रक्रिया के लिए कुल 1,171 निर्वाचन क्षेत्र तय किए हैं, जिसमें से 330 क्षेत्र प्रतिनिधिसभा के लिए, 168 हाउस ऑफ नेशनलिटीज, 664 क्षेत्रीय या राज्य विधानसभाओं के लिए हैं। क्षेत्रीय या राज्य विधानसभाओं की 29 सीटें देश की मूल जातियों के लिए हैं।
चुनाव में हिस्सा लेने वाली राजनीतिक पार्टियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
आयोग का कहना है कि मतदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की मदद ली जाएगी, लेकिन ये सिर्फ कुछ इलाके में ही तैनात रहेंगे।
निवर्तमान संसद का कार्यकाल मार्च 2016 में समाप्त हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath