विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचना सुखद : बोपन्ना

विंबलडन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बुधवार को खुशी जाहिर की है।

बोपन्ना ने रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया के साथ बड़ा उलटफेर करते हुए सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त ब्रायन बंधुओं की जोड़ी को हराकर विंबलडन के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

बोपन्ना ने बुधवार को ट्वीट किया, “मेरी धड़कनें अभी भी चल रही हैं, सेमीफाइनल में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। सभी समर्थकों का बहुत-बहुत आभार।”

बोपन्ना-मेर्गिया की नौवीं वरीय जोड़ी ने मंगलवार को हुए पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोड़ी को 5-7, 6-4, 7-6(9), 7-6(5) से हरा दिया।

बोपन्ना-मेर्गिया अब सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स के ज्यां जुलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की चौथी वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493