नेपेडा, 10 मई (आईएएनएस)। म्यांमार की संसद ने आंग सान सू की के जिम्मे एक अतिरिक्त मंत्रालय, ऑफिस ऑफ द स्टेट काउंसिलर देने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति यू टिन क्याव द्वारा प्रस्तावित इस नए मंत्रालय के बाद कुल मंत्रालयों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
म्यांमार की नई सरकार ने मंत्रालय में सुधार करते हुए कुल 21 मंत्रालयों गठित किए हैं, जिन्हें 18 मंत्री देखते हैं। पिछली सरकार में मंत्रालयों की संख्या 36 थी, जिसे 32 मंत्री देखते थे। कुछ मंत्रालयों मिलाकर एक मंत्रालय बना दिया गया है।
इन मंत्रालयों में जातीय मामलों का एक नया मंत्रालय भी है।
आंग सान सू की के पास स्टेट काउंसिलर के अलावा दो और मंत्रालय हैं -विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति कार्यालय से संबद्ध मंत्रालय।
गौरतलब है कि 2008 के संविधान के मुताबिक, गृहमंत्रालय, सीमा मामलों के मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सेना संभालती है।
देश में एक अप्रैल को नई सरकार का गठन हुआ है।
dharmpath.com dharmpath