म्यांमार सरकार-समूहों के बीच वार्ता की रूपरेखा तैयार

नेपेडा, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार में सरकार और सशस्त्र समूहों के बीच हुए राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम समझौता (एनसीए) को लागू करने के लिए राजनीतिक वार्ता की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सभी पक्षों के बीच राजनीतिक बातचीत शुरू किए जाने के लिए एक मसौदा तैयार किया गया है। इसे त्रिपक्षीय संघीय शांति संवाद संयुक्त समिति (यूपीडीजेसी) की एक विशेष मसौदा समिति ने तैयार किया है।

इसे यूपीडीजेसी की 14 दिसंबर को नेपेडा में होने वाली बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाना है।

मसौदे को मंजूरी मिल जाने के बाद संघर्ष विराम के संदर्भ में पहले दौर की औपचारिक वार्ता 14 जनवरी, 2016 से होगी।

एनएसीए समझौता 15 अक्टूबर को हुआ था, जिस पर म्यांमार सरकार और 15 में से आठ सशस्त्र समूहों ने हस्ताक्षर किए थे। शेष सात सशस्त्र समूहों को भी शांति प्रक्रिया में शामिल करने की कोशिश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493