धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “कुछ क्षेत्रों में हल्की से सामान्य धुंध रह सकती है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमाान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह से सुबह धुंध रहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493