म्यूनिख में बिताए वक्त से बना बेहतर कोच : गार्डियोला

म्यूनिख, 14 मई (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख से अलग हो चुके मुख्य कोच पेप गार्डियोला का मानना है कि क्लब के साथ बिताए गए वर्षो से वह एक बेहतर कोच और एक बेहतर इंसान बने हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, गार्डियोला अगले सत्र के लिए मैनचेस्टर सिटी जाएंगे। बुंदेसलीगा में शुक्रवार को हैनोवर के साथ क्लब के अंतिम मुकाबले से पहले शुक्रवार को उन्होंने कहा कि इस मुकाबले के दौरान वह क्लब में बिताए अपने तीन साल के समय को एक बेहतरीन अनुभव के रूप में देखेंगे।

गार्डियोला ने कहा, “मुझे इस क्लब में आने के मेरे फैसले पर गर्व है। मैं अब एक बेहतर कोच और एक बेहतर इंसान हूं।”

उन्होंने कहा कि बायर्न में अपने समय के दौरान वह एक सामान्य कोच की भांति नहीं थे और घोषणा करते हुए यह भी कहा कि शनिवार को उनका इरादा बुंदेसलीगा खिताब जीतने का जश्न मनाने का है।

गार्डियोला ने बायर्न को तीन बुंदेसलीगा खिताब जीतने में मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493