रियो डी जेनेरियो, 14 मई (आईएएनएस)। लास वेगास सिटी एफसी की ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो के साथ एक मैच के लिए किए गए करार को स्थायी करने की योजना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोनाल्डिन्हो शनिवार को मिआमी युनाइटेड के खिलाफ होने वाले मैत्रीपूर्ण मुकाबले में वेगास सिटी क्लब की जर्सी पहनेंगे।
वेगास सिटी ने इस वर्ष की शुरुआत में ब्राजील की टीम में रोनाल्डिन्हो के पूर्व साथी खिलाड़ी अद्रिनो को अपनी टीम में शामिल कर लिया था।
ब्राजीलियाई पोर्टल ‘ग्लोबोस्पोर्टे’ को दिए अपने बयान में क्लब के ब्राजीलियाई अध्यक्ष मार्कियो ग्रानाडा ने कहा, “दरवाजे खुले हैं। हमारे बीच केवल इस एक मैच के लिए करार हुआ है। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। अगर वह क्लब के साथ करार करते हैं, तो यह सपने के सच होने जैसा होगा। उनकी गुणवत्ता, शारीरिक फिटनेस का स्तर अलग ही है।”
ग्रानाडा ने कहा कि वह रोनाल्डिन्हो के लिए एक प्रस्ताव देने की योजना बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath