म प्र पर्यटन निगम अध्यक्ष मोहन यादव मुश्किल में फंसे:अब दे रहे सफाई

mohan yadavभोपाल–  मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष मोहन यादव का नाम तुलसी प्रजापति सीडी केस में आने से हडकंप की स्थिति बन गयी है।
मोहन यादव जो उज्जैन से आते हैं ने सफाई देते हुए कहा है की उन्ही से पुछा जाय जो उनका नाम ले रहे हैं,लेकिन इस सफाई से उनकी मुसीबत कम नहीं हो रही है,जब अन्य नेताओं से संपर्क किया गया तब उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ा की अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
भाजपा के सियासी हलकों में बड़ा भूचाल इस सीडी से आया है उसमे मोहन यादव का नाम आने से राजनैतिक बवंडर मच हुआ है।

मोहन यादव शुरू से ही विवादों में रहे हैं,पर्यटन निगम के एमडी राघवेन्द्र सिंह से उनकी खट-पट ,विज्ञापनों में कमीशनखोरी,निगम के पैसों का गलत ढंग से उपयोग तथा भ्रष्टाचार से वे पहले ही विवादों में रहे हैं,इस मामले में नाम आने से उज्जैन क्षेत्र में भाजपा के विरुद्ध कांग्रेस को मौका मिल गया है।
बताया जाता है की भूपेन्द्र यादव से मोहन यादव के अच्छे संबंद्ध थे जिसे वे अब नकार रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493