भोपाल :राज्य शासन ने श्रीमती रेनू तिवारी, अपर सचिव परिवहन, नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम को संस्कृति संचालक तथा संचालक स्वराज संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्रीमती तिवारी के पास अब अपर सचिव परिवहन और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम का दायित्व नहीं रहेगा।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेप-आईटी श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव को उप सचिव परिवहन तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम पदस्थ किया गया है।
dharmpath.com dharmpath