‘यत्चन’ की हिंदी रीमेक बनाने की योजना

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘यत्चन’ फिल्म के निर्माता इसका हिंदी रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स को मुंबई स्टूडियो में काफी पसंद किया गया और अब वह इस पर हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

विपणन और वितरण स्टूडियो, डिज्नी इंडिया की प्रमुख और अध्यक्ष अमृता पांडे ने अपने बयान में कहा, “हम सचमुच ‘यत्चन’ से खुश हैं, जिसने पहले ही दर्शकों को उत्साहित किया है। इसलिए हम इसकी हिंदी रीमेक बनाने के लिए उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा, “वर्तमान में हम इसके रीमेक पर काम करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन हमारे साथ इसका पावर पैक्ड कंटेंट है जिसे सभी पसंद करेंगे।”

विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित ‘यत्चन’ में सुब्हा, आर्य, कृष्णा, दीपा सन्निधि, स्वाती, थम्बी रामय्या और पोंवन्नन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के निर्माता शुक्रवार को फिल्म की स्टोरीबुक का लोकार्पण करेंगे, जब फिल्म दुनियाभर में प्रदर्शित होगी।

किताब का लोकार्पण आर्य और कृष्ण कुलसीकरण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493