सऊदी अरब में ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरा, 107 की मौत

‘अल अरबिया’ टेलीविजन की शुक्रवार की रपट के अनुसार, सऊदी अरब में पिछले कुछ दिनों से धूल भरी आंधियां चल रही हैं। बताया जाता है कि यह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ।

सऊदी अरब के प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि 15 नागरिक रक्षा और बचाव एवं चिकित्सा दल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

मक्का में सभी अस्पतालों को हादसे में घायल हुए मरीजों की भर्ती को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ग्रैंड मस्जिद पर गिरने वाला क्रेन उसके विस्तार कार्य से जुड़ा था। मस्जिद के विस्तार को अंतिम रूप दे दिए जाने के बाद इसमें एक घंटे में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु नमाज के लिए एकत्र हो पाएंगे।

इस्लाम धर्म में मक्का शहर का खास महत्व है। इस पवित्र शहर में दुनिया भर के मुसलमान वार्षिक हज यात्रा के लिए पहुंचते हैं। शहर इन दिनों इन्हीं तैयारियों में जुटा है। सितम्बर में यहां बड़ी संख्या में दुनियाभर से मुसलमान श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493