अदन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। यमन के राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी ने अपना इस्तीफा वापस लेने का आधिकारिक तौर पर फैसला किया है और इस सप्ताह के शुरुआत में अदन में राष्ट्रपति के रूप में वह फिर से अपना कार्यभार संभाल लेंगे। हादी देश की राजधानी सना से बाहर निकलने के बाद से अदन में हैं।
नाम जाहिर न करने की शर्त पर अदन में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा, “सोमवार देर रात राष्ट्रपति हादी ने संसद अध्यक्ष तथा प्रतिनिधियों को एक आधिकारिक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने इस्तीफा वापस लेने की बात कही थी।”
हादी ने शनिवार को राजधानी सना स्थित घर छोड़ा था, जहां हौती विद्रोहियों ने उन्हें तीन सप्ताह से नजरबंद कर रखा था। जनवरी के अंत में हौती विद्रोहियों ने सना पर नियंत्रण कर लिया था और वे अदन की ओर बढ़ गए थे।
हौती समूह से गतिरोध के कारण उन्होंने 22 जनवरी को संसद से इस्तीफा दे दिया था। हादी तथा उनके कैबिनेट के सदस्य तब से ही नजरबंद थे। उन्होंने साल 2012 में पद ग्रहण किया था।
यमन दुनिया के निर्धन देशों में से एक है, जहां जनवरी से ही अशांति फैली है। जनवरी में हौती विद्रोहियों द्वारा राष्ट्रपति भवन पर कब्जे के बाद हादी व बहा ने इस्तीफा दे दिया था।
dharmpath.com dharmpath