समाचार एजेंसी आईआरएनए की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
ईरान के विदेश मंत्री बहराम कासेमी ने कहा, “सभी दावे बेबुनियाद हैं। मौत और विनाश के व्यापारी विश्व स्तर पर आलोचना मिलने के बाद भी अवैध तरीके से सऊदी अरब में हथियारों की तस्करी करते हैं।”
इससे पहले, अमेरिका के नौसेना अधिकारी ने ईरान पर यमन को हथियार और मिसाइल की आपूर्ति का आरोप लगाया था।
कासेमी ने कहा कि अमेरिकी मिसाइलों और बमों से सऊदी की गठबंधन सेना यमन के नागरिकों, स्कूलों, अस्पतालों, जेलों और घरों पर नियमित तौर पर हमले कर रही है।
dharmpath.com dharmpath