इथियोपिया निवासी ले रहे चीनी भाषा का प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम का लक्ष्य इथियोपिया में आने वाले चीनी यात्रियों के साथ भाषा के अंतर के कारण होने वाली परेशानियों का समाधान करना है।

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह इथियोपिया में 10 सप्ताह तक चलने वाले चीनी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत, चीनी यात्रियों के साथ इथियोपिया पहुंचने के बाद उनसे सीधा संपर्क रखने वाले लोगों को इस भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें अदिस अबाबा बोले अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर काम करने वाले सीमा शुल्क अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।

इथियोपिया में चीनी राजदूत ला यिफान ने इस भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा की और इसे चीन और इथियोपिया के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने वाला कारक बताया।

राजदूत ने कहा कि मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के तहत विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले चीनी नागरिक इथियोपिया आते हैं और इस दौरान, उन्हें हवाईअड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों और अन्य स्टाफ के साथ संपर्क करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कार्यक्रम से इन समस्याओं का समाधान निकलना संभव है।

इस कार्यक्रम के पहले चरण के तहत करीब 70 अधिकारियों को चीन की बुनियादी स्तर की भाषा में प्रवीणता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493