यमन में आत्मघाती हमले में 33 सैनिकों की मौत

एक स्थानीय सुरक्षा सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, “एक आत्मघाती हमलावर ने सरकार समर्थक दर्जनों सैनिकों को उस वक्त निशाना बनाया जब वे अदन के हवाईअड्डे के पास सुलबान सैन्य अड्डे के अंदर लंबे समय से रुके हुए अपना वेतन प्राप्त करने के लिए एकत्र हुए थे।”

प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि अदन में सऊदी समर्थित यमनी सैनिकों को निशाना बनाकर किए गए इस आत्मघाती हमले में 33 नव प्रशिक्षित सैनिकों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493