यमन में ड्रोन हमले में अलकायदा के 3 संदिग्ध ढेर

अदेन, 13 जून (आईएएनएस)। यमन के दक्षिणपूर्वी प्रांत शाब्वा में रविवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सिन्हुआ ने यमन के सैन्य सूत्र के हवाले से बताया, “शाब्वा प्रांत के हेबान में अमेरिकी ड्रोन से दागी गई मिसाइल एक वाहन से जा टकराई, जिसमें सवार अलकायदा के तीन आतंकवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”

सैन्य अधिकारी ने बताया कि तीनों मृतक आतंकवादियों के संबंध यमन के प्रांतों में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों से रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया।

गौरतलब है कि शनिवार को यमन की राजधानी सना के मरीब प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा के दो सदस्यों को मार गिराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493