यमन में फिदायीन हमले में 13 मरे

एक स्थानीय निवासी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा, “अदेन के पश्चिमी जिला बुरैगा में रास अब्बास सैन्य शिविर के मुख्य द्वार पर एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जहां प्रशिक्षण के लिए कई सैनिक उपस्थित थे।”

फिदायीन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश सैनिक व नए रंगरूट थे। घटना में कई घायल हो गए।

एक चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, लगभग 50 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं।

अदेन तथा पड़ोसी दक्षिणी प्रांत लाज व अब्यान की बिगड़ती स्थिति अदेन में सैन्य कार्रवाई कर रही सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के लिए कई चुनौतियों में से एक है।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, सूडान तथा बहरीन के हजारों सैनिकों को यमन के स्थानीय सैनिकों को समर्थन व प्रशिक्षण के लिए भेजा है।

यमन मध्य पूर्व में सक्रिय अल कायदा के आतंकवादियों व इस्लामिक स्टेट (आईएस) की चपेट में है।

देश की सुरक्षा व्यवस्था बीते साल अप्रैल में अचानक तब बिगड़ गई, जब शिया हौती समूह व सऊदी अरब के समर्थन वाली सरकार के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493