आयुष मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ समझौते को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश के आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बीच पारम्परिक औषधि के क्षेत्र में सहयोगात्मक गतिविधियों के लिए होने वाले समझौते पर बुधवार को अपनी मंजूरी दे दी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक बयान के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ लंबी अवधि के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता बढ़ाने और आयुष प्रणाली को ब्रांड बनाने में मदद मिलेगी।

साथ ही इसके लिए आयुष और डब्ल्यूएचओ के बीच शिक्षा, कौशल विकास, कार्यशालाओं, प्रकाशनों और कार्यक्रमों के आदान-प्रदान के जरिए सदस्य देशों के बीच आयुष औषधि प्रणाली के बारे में जागरूकता बढ़ाने की सुविधा होगी।

बयान के मुताबिक, ‘डब्ल्यूएचओ पारम्परिक औषधि रणनीति 2014-2023’ के कार्यान्वयन में सामंजस्य बढ़ाने के लिए विशेष रूप से आयुष प्रणाली के संदर्भ में तीसरी पार्टियों के साथ सहयोग किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493