यमन में सरकारी सुरक्षा बलों का अल-कायदा आतंकियों पर हमला

एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा प्रशिक्षित स्थानीय सुरक्षाबलों व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बख्तरबंद वाहनों ने हद्रमौत की प्रांतीय राजधानी मुकल्ला से अल-कायदा के आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए आतंकरोधी अभियान शुरू किया है।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने सरकार समर्थक सुरक्षाबलों को हवाई हमले करने की ताकत उपलब्ध कराई, जो मुकल्ला शहर के करीब अल-कायदा के साथ सशस्त्र संघर्ष में लगे हुए हैं।

सैन्य सूत्र ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, “लड़ाकू विमानों ने मिसाइलें दागीं और इनमें मुकल्ला में स्थित सेकंड मिल्ट्री बेस व रिपब्लिकन पैलेस सहित अल-कायदा के नियंत्रण वाली इमारतें प्रभावित हुई हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493