यमुना एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत

मथुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मांट के नोहझिल एरिया में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। बताया जाता है कि सभी दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493