यमुना एक्सप्रेस वे पर टकराए कैंटर और ट्रैक्टर, 2 की मौत

जानकारी मुताबिक आगरा- ग्रेटर नोएडा लेन पर जीरो पॉइंट से 5 किलोमीटर पहले ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में टमाटर से भरे कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं सड़क पर चारों ओर टमाटर और ईंट बिखर गया।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान आनंद (24 वर्ष) और सत्तन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें से एक कैंटर का क्लीनर है। इस हादसे में घायल सुखवीर (40 वर्ष) को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493