जानकारी के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के रहने वाले अजीत पुत्र राजवीर, हरवीर पुत्र किशन सिंह व हरबीर पुत्र हंसराज व बृजेश ट्रैक्टर पर धान भरकर दिल्ली में बेचने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा रहे थे। वे जब गांव चूहड़पुर के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े 20 टायरा सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गए।
इस हादसे में अजीत, हरबीर व हरवीर की मौत हो गई, जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना कासना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath