यमुना कार्यकर्ता नदी को बचाने जान देने को तैयार

आगरा, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में नदी संरक्षकों के एक संगठन ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन में यमुना नदी की दुर्दशा पर चिंता जताई है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि अगर यमुना की रक्षा नहीं हो सकती तो उन्हें मरने की इजाजत दी जाए।

नदी जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं ने आगरा संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा, “लोकतांत्रिक माध्यमों से सक्रियता दिखाने और आवाज उठाने से वांछित परिणाम नहीं मिले। हमारी मां (यमुना) के हमारे सामने खत्म होने के बावजूद हम अभी भी असहाय पीड़ित और तमाशबीन बने हुए हैं।”

कार्यकर्ता पंडित ओमकार भारद्वाज ने कहा कि वे अपनी मां यमुना का दर्द और नहीं देख सकते, इसलिए वे अब जीना नहीं चाहते।

उन्होंने कहा, “यमुना को बचाने के लिए कई वादे किए जाने के बावजूद नदी एक गंदा नाला ही बनी हुई है, जिससे लाखों लोगों का जीवन संकट में है।”

एक अन्य कार्यकर्ता अजय ने कहा, “यमुना प्रदूषकों और विषैले तत्वों से भरी हुई है। इसके प्रदूषण के कारण ताज महल प्रभावित हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “अगर यमुना जीवित नहीं बची तो हम जीवित कैसे बचेंगे और ताजमहल कैसे सुरक्षित बचेगा।”

उन्होंने प्रश्न किया, “उन्हें अपना जीवन समाप्त करने की अनुमति कब तब मिलेगी? यह एक गंभीर मामला है और हम गंभीरता से अपनी मांग पूरी होने का इंतजार करेंगे।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “हमने बहुत इंतजार कर लिया और जब कोई परिणाम नहीं निकला है तो हमारे जीने का कोई मतलब नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493