यमुना में 3 बच्चे डूबे, 2 शव बरामद

आगरा, 3 मई (आईएएनएस)। यमुना में यहां नागला बिहारी के पास शुक्रवार को तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से दो के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

आगरा, 3 मई (आईएएनएस)। यमुना में यहां नागला बिहारी के पास शुक्रवार को तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से दो के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

एत्माद्दौला पुलिस ने कहा कि 11 से 14 साल उम्र के छह बच्चे तैरने के लिए नदी में गए थे। उनमें से तीन गहरे पानी में चले गए और एक भंवर में फंस गए। अन्य तीन बच्चों ने उन्हें खींचने की कोशिश की, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।

सनी और छुट्टन के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि भानू लापता है।

पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। पीएसी के विशेषज्ञ गोताखोर सिर्फ दो शव ही निकाल सके। अंधेरा होने के कारण खोजी अभियान बंद कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493