Tuesday , 30 April 2024

Home » भारत » यमुनोत्री मंदिर के कपाट 9 नवंबर को बंद होंगे

यमुनोत्री मंदिर के कपाट 9 नवंबर को बंद होंगे

देहरादून, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के मद्देनजर नौ नवंबर से बंद हो जाएंगे।

नौ नवंबर को अपरान्ह करीब 12.15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होंगे। इसके साथ ही राज्य के चार धाम में शामिल अन्य तीन मंदिर गंगोत्री के कपाट आठ नवंबर को अपरान्ह 12.15 और बद्रीनाथ के कपाट 20 नवंबर अपरान्ह 3.21 बजे व केदारनाथ के कपाट नौ नवंबर सुबह 8.30 बजे बंद हो जाएंगे।

इन तारीखों को मंदिरों के पुजारियों व ज्योतिषियों ने कुछ ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय किया है।

वार्षिक चार धाम यात्रा को छह महीनों के लिए अत्यधिक ठंड और विपरीत मौसम की परिस्थितियों के मद्देनजर बंद कर दिया जाता है।

यमुनोत्री मंदिर के कपाट 9 नवंबर को बंद होंगे Reviewed by on . देहरादून, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के मद्देनजर नौ नवंबर से बंद हो जाएंगे। नौ नवंबर को अपरान्ह करीब 12.15 बजे य देहरादून, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के मद्देनजर नौ नवंबर से बंद हो जाएंगे। नौ नवंबर को अपरान्ह करीब 12.15 बजे य Rating:
scroll to top