अगरतला, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। वरिष्ठ नौकरशाह यशपाल सिंह ने बुधवार को त्रिपुरा के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जी.कामेश्वर राव का स्थान लिया है, जो 31 मार्च को सेवानिवृत हो गए हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के 1984 बैच के अधिकारी यशपाल ने केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में काम किया है।
यशपाल ने त्रिपुरा में विभिन्न पदों पर काम किया है। वह गृह, प्रशासन और वन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
त्रिपुरा सरकार की तरफ से जारी एक अलग अधिसूचना के अनुसार, 13 शीर्ष अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं।
dharmpath.com dharmpath