यशवंत सिन्हा की टिप्पणी सर्जिकल स्ट्राइक : कांग्रेस

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के भारतीय अर्थव्यवस्था की आलोचना को सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक बताया है।

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के भारतीय अर्थव्यवस्था की आलोचना को सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक बताया है।

कांग्रेस नेता गिरीश चोडनकर ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सिन्हा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करके सरकार की आधी-अधूरी नीतियों को उजागर किया है।

चोडनकर ने कहा, “यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष जमीनी हकीकत को उजागर किया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक ने हमारा देश जिस तरफ आगे बढ़ रहा है उस पर सवाल खड़ा किया है।”

सिन्हा को एक ‘अच्छा अर्थशास्त्री’ बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “मंद बुद्धि केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आधा कर दिया है।”

सिन्हा ने बुधवार को मौजूदा सरकार के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक आलोचनात्मक लेख लिखकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। सिन्हा ने अपने लेख में कहा है कि अर्थव्यवस्था तेजी से गिर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493