यशवंत सिन्हा ‘प्रधानमंत्री आय संरक्षण’ के खिलाफ होशंगाबाद में सभा करेंगे

भोपाल, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तल्ख टिप्पणी करने वाले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ‘प्रधानमंत्री आय संरक्षण’ योजना से किसानों को होने वाले नुकसान पर बुधवार को एक आमसभा को संबोधित करेंगे।

यह आमसभा मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में होगी।

नर्मदांचल जन जागृति मंच द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने चंद दिन पहले किसानों के हित के नाम पर प्रधानमंत्री आय संरक्षण योजना शुरू की लेकिन सच यह है कि यह किसानों को ठगने और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनी है। इस योजना से किसान और छोटे व्यापारी दोनों का शोषण होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना की असलियत सभी को बताने के लिए पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में आम सभा करेंगे।

इस सभा में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, बेरोजगार सेना प्रमुख के अध्यक्ष एंव प्रसिद्घ सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता विनायक परिहार होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493