यश भारती पिता के आशीर्वाद का प्रतीक : सुरभि रंजन (फोटो सहित)

उन्होंने कहा कि उनके पिता और गुरुओं के आशीर्वाद से ही वह आज संगीत के क्षेत्र में मुकाम हासिल कर सकी हैं। यह सम्मान उन्हीं के आशीर्वाद का प्रतीक है।

सुरभि रंजन प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आलोक रंजन की पत्नी हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में उनका नाम देखने के बाद प्रदेश के निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर इस पुरस्कार के खिलाफ उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में याचिका दायर कर चुके हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शास्त्री संगीत गायन में एमए तथा प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर की डिग्री प्राप्त सुरभि रंजन ने करीब 30 वर्षों से आकाशवाणी व टीवी पर कई संगीत कार्यक्रम पेश कर चुकी हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सुर कोकिला, संगीत शिरोमणि, शान-ए-अवध, नारी गौरव, वरदानश्री, अवध गौरव तथा मेलोडी क्वीन आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

सुरभि ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन, लेफ्टिनेंट गवर्नर हाउस, लखनऊ स्थित राजभवन एवं कबीर शांति मिशन समेत कई स्थानों पर अपने संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। उनके गाए भजनों की सीडी देश प्रदेश में लोकप्रिय है।

सूत्रों के मुताबिक, समाजसेवा के रूप में अपने संगीत कार्यक्रम पेश करने वाली सुरभि रंजन कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कोई शुल्क नहीं लेतीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493