यस बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 फीसदी से ऊपर

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के यस बैंक ने वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 30.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। बुधवार को यह जानकारी दी गई।

कंपनी का शुद्ध लाभ 2015-16 की इसी तिमाही के 702.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 941.1 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी कुल आय 41.7 फीसदी बढ़कर 2,897.1 करोड़ हो गई, जो इसी अवधि के दौरान 2015-16 की चौथी तिमाही में 2,044.2 करोड़ रुपये थी।

निजी कर्जदाता की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) चौथी तिमाही में 1,639.7 करोड़ रुपये हुई, इसमें बीते साल के मुकाबले 32.1 फीसदी का इजाफा हुआ। यह बीते साल इसी तिमाही में 1,241.4 करोड़ रुपये रही।

इसके अलावा कंपनी का शुद्ध लाभ 2015-16 के 2539.4 करोड़ रुपये के मुकाबले पूरे वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 3,330.1 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 31.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त यस बैंक की कुल शुद्ध आय वित्तीय वर्ष की समीक्षा अवधि के दौरान 36.8 फीसदी बढ़कर 9,954.1 करोड़ रुपये हो गई, जो 2015-16 के दौरान 7,278.9 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493