सायरा बानो और जैकी श्रॉफ को राज कपूर अवार्ड

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने गुजरे जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो और अभिनेता जैकी श्रॉफ को क्रमश: राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन एनुअल अवार्ड के लिए नामित किया है। राज्य के संस्कृति मामलों के मंत्री विनोद तावडे ने बुधवार को यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, “मराठी फिल्मी जगत के जाने माने नाम विक्रम गोखले और अरुण नालावडे क्रमश: वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन एनुअल अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं।”

प्रत्येक वर्ष लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में एक प्रमाणपत्र के साथ 500,000 रुपये नगद, जबकि स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड के लिए प्रमाणपत्र के साथ 300,000 रुपये नगद दिए जाते हैं।

संस्कृति मंत्री तावडे ने कहा, “इन पुरस्कारों को आगामी 54 वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म महोत्सव में दिया जाएगा।”

तावडे ने एक ट्वीट में लिखा, “अनुभवी कलाकारों अभिनेत्री सायरा बानो जी और जैकी श्रॉफ को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए इन पुरस्कारों के लिए चुने जाने पर बधाई।”

उन्होंने गोखले और नालावडे को भी उनकी उपलब्धियों और फिल्म जगत में योगदान को लेकर पुरस्कारों के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493