यस बैंक की द्वारका शाखा में आग लगी

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। यस बैंक की द्वारका सेक्टर 12 की शाखा में शुक्रवार सुबह आग लग गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेंद्र कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “बैंक में आज सुबह आग लग गई। नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सकता। कारण का पता लगाने के लिए हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।”

अग्निशमन दल को सुबह 7.15 बजे इसकी सूचना मिली।

दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493