यहां पुरुष प्रधान समाज है : सोनम

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने मुखर विचारों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि यह पुरुष प्रधान समाज है लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदल रही हैं।

सोनम ने कहा, “यह पुरुष प्रधान दुनिया और पुरुष प्रधान समाज है लेकिन मुझे लगता है धीरे-धीरे और लगातार चीजें बदल रही हैं।”

उन्होंने कहा, “बदलाव लाने के लिए मेरे पास ‘नीरजा’ जैसी फिल्म थी. लेकिन बहुत से लोगों के पास ऐसा मौका नहीं होता है।”

सोनम ने फिल्म ‘नीरजा’ में नीरजा भनोट का किरदार निभाया है, जिन्होंने पैन एम फ्लाइट 73 के विमान में यात्रियों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी।

उन्होंने कहा, “वह समाज को बदलने के लिए बेहतर करने की कोशिश कर रही हैं।”

सोनम ने यह भी कहा कि वह मुखर विचारों वाली नहीं बल्कि ‘ईमानदार’ विचारों वाली हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि में मुखर विचारों वाली हूं मैं स्पष्ट बोलती हूं और ईमानदार हूं। और भारतीय होने के किसी के विचार सामने आना नाते यह जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493