यह बस हमारे लिए एक खराब दिन था : धौनी

अहमदाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से मिली पहली हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा है कि खेल के मैदान पर उनकी टीम के लिए यह बस एक खराब दिन की तरह था।

सुपरकिंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। रॉयल्स ने हालांकि 10 गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर आसानी ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बाद धौनी ने कहा, “यह बस एक खराब दिन की तरह था। हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन मैंने बल्लेबाजी करते हुए बहुत ज्यादा गेंदे बर्बाद की।”

धौनी के अनुसार रॉयल्स ने बहुत शानदार शुरुआत की और इसलिए भी उन्हें रोकना बाद में मुश्किल हो गया।

धौनी ने साथ ही कहा कि लगातार खेलना और ज्यादा गर्मी भी हार का कारण हो सकती है।

धौनी के अनुसार, “विकेट बहुत अच्छा था। हमने जैसा सोचा था, यह वैसा ही व्यवहार कर रही थी। गर्मी हार का एक कारण हो सकती है।”

धौनी ने वेस्टइंडीज के ड्वायन ब्रावो के बल्लेबाजी की भी विशेष तरीफ की। ब्रावो ने 36 गेंदों में 62 रनों की तेज पारी खेली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493