छत्तीसगढ़ : कलेक्टर को मिली बाहरी दवा लेने की सलाह

धमतरी के कलेक्टर भीम सिंह ने एक मरीज की पर्ची ली और मरीजों की लाइन में खड़े हो गए। जिला अस्पताल में वे पहले पहुंचे, मरीजों से चर्चा की, व्यवस्था देखी तथा साफ-साफाई भी देखी। उन्हें जब दवाई बाहर से खरीदते रहने की शिकायत मिली तो उन्होंने एक मरीज से पर्ची ले ली और लाईन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। जब उनकी बारी आई तो शिकायत सही मिली। उनकी पर्ची देखकर पैरा मेडिकल स्टॉफ ने तीन तरह की दवाओं को बाहर के मेडिकल स्टोर्स से खरीदने की सलाह दी।

इसके बाद कलेक्टर ने काफी नाराजगी दिखाई, कर्मचारियों को तो डांटा ही साथ ही सीधे रेडक्रॉस के मेडिकल स्टोर्स पहुंचे और वहां भी ब्रांडेड रखा देखकर काफी नाराज हुए और जमकर फटकार लगाई।

ज्ञात रहे कि कलेक्टर को न तो अस्पताल के स्टाफ ने पहचाना था और न ही अस्पताल के स्टाफ ने। ज्ञात रहे कि भीम सिंह 2008 बैच के आईएएस है। हरियाणा के मूल निवासी है तथा पहली बार कलेक्टर बने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493