यांगून, 25 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार के पहले आधुनिक शेयर बाजार यांगून स्टॉक एक्सचेंज (वाईएसएक्स) में शुक्रवार को औपचारिक रूप से कारोबार शुरू हो गया। शेयर बाजार हालांकि अनौपचारिक तौर पर दिसंबर 2015 में खुल गया था।
चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक अभी शेयर बाजार में सिर्फ कंपनी ‘फर्स्ट म्यांमार इनवेस्टमेंट’ (एफएमआई) ही सूचीबद्ध है।
एफएमआई के अभी 6,700 से अधिक शेयर धारक हैं और करीब दो सप्ताह पहले इसके शेयरों की कीमत 35,000 क्यात (30 डॉलर) थी।
एफएमआई प्रमुख सर्गे पुन ने कहा कि पहला कारोबारी दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है, लेकिन यह एक बहुत लंबी यात्रा की भी शुरुआत है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि शेयर बाजार म्यांमार की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करेगा और पूंजी जुटाने की इच्छा रखने वाली कंपनियों को एक मंच प्रदान करेगा।
dharmpath.com dharmpath