याकूब का शव परिवार को सौंपा गया

नागपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के लिए गुरुवार को फांसी पर लटकाए गए याकूब मेमन का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। शुरुआत में जेल प्रशासन ने कहा था कि याकूब का शव उसके परिवार को नहीं सौंपा जाएगा और उसे जेल परिसर में ही दफनाया जाएगा।

याकूब को फांसी दिए जाने के बाद उसके भाई सुलेमान ने जेल प्रशासन को एक आवेदन पत्र देकर शव सौंपे जाने की मांग की थी, ताकि उसका अंतिम संस्कार मुंबई में कर सकें ।

सुलेमान के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शव सशर्त परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद शव नागपुर हवाईअड्डे पर लाया गया और वहां से विशेष एंबुलेंस विमान में मुंबई रवाना किया गया, जहां गुरुवार शाम उसे दफनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493