यात्रा से पहले ही पिघले बाबा बर्फानी

newsphoto.aspxजम्मू। अमरनाथ गुफा का प्राकृतिक शिवलिंग यात्रा के एक माह पहले ही पूरी तरह पिघल गया है। अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी तथा 21 अगस्त को खत्म होनी है। करीब 2 लाख तीर्थयात्री अभी तक यहां दर्शन कर चुके हैं।

इस साल बाबा बर्फानी केवल आठ फीट ऊंचे थे तथा यात्रा शुरू होने से पहले ही वे 40 प्रतिशत पिघल चुके थे। माना जा रहा है कि बाबा बर्फानी का समय से पहले पिघलना ग्लोबल वॉर्मिग या ये गुफा मेे मौजूद सुरक्षा बलों व भक्तों की भीड़ का असर है।

दक्षिणी कश्मीर के हिमालय में यह गुफा 3880 मीटर की ऊंचाई पर है। श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम से अपनी यात्रा शुरू करते हैं। बालटाल से गुफा की दूरी 14 किलोमीटर है। श्रद्धालु उसी दिन दर्शन कर लौट आते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493