सेक्स एन स्मोक पार्टी में 100 किशोर पकड़े

delhiगुड़गांव। गुड़गांव के सिटी सेंटर में पुलिस व एक्साइज विभाग ने रविवार रात को सेक्स एन स्मोक पार्टी पर छापा मार कर 100 से अधिक किशारों को शराब व हुक्का पीते पकड़ा। इन सभी की उम्र 20 से कम है तथा इनमें लड़के व लड़कियां दोनों शामिल थे।

यह पार्टी सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के माध्यम से आयोजित की गई थी। इन बच्चों के माता-पिता कंपनियों व सरकारी विभागों में बड़े पदों पर कार्यरत हैं। पुलिस ने इनके माता-पिता को पब में बुलाया व उनसे लिखित में आश्वान लिया कि वे भविष्य में ऎसा नहीं होने देंगे।

कुछ मां-बाप ने तो बच्चों को पुलिस के सामने ही मारना-पीटना शुरू कर दिया। इन किशोरों ने फेसबुक के जरिए प्रत्येक से 600 रूपए एकत्र किए,पब बुक कराया व सेक्स एन स्मोक पार्टी आयोजित की। पार्टी के एक आयोजक ने कहा कि उन्होंने शराब के पैसे नहीं लिए। किशोरों ने अपने पैसों से ही शराब खरीदी। पार्टी में फ्लेवर्ड हुक्के का इंतजाम भी था। 21 साल से कम उम्र के किशोरों को शराब परोसना कानून अपराध है। वहीं गुड़गांव में फ्लेवर्ड हुक्का भी प्रतिबंधित है। पब मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पब मैनेजर व पब मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493