नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षो में मंत्रालय द्वारा किए गए अच्छे काम को वह जारी रखेंगे।
यादव ने संवाददाताओं से कहा, “निवर्तमान मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा किए गए अच्छे काम आगे जारी रखे जाएंगे।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सख्त बॉस रहे हैं तो इस पर यादव ने कहा कि वह लोगों की इच्छा के अनुरूप कार्यक्रम तय कर रहे हैं।
राज्यमंत्री ने कहा, “गत दो वर्षो में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाई गई है।”
केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंगलवार को हुए फेरबदल में यादव को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। इससे पहले वह पेयजल और स्वच्छता राज्यमंत्री थे।
यादव ने सुदर्शन भगत की जगह ली है, जो अब केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं।
मंत्रिमंडल फेरबदल में बीरेंद्र सिंह को इस्पात मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath